Top News

पड़ोसी ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म,परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

पड़ोसी ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म,परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा।

संवाददाता विमल सिंह की रिपोर्ट 
शीशगढ़।विधवा महिला की गैरमौजूदगी में पड़ोसी युवक ने रात्रि में घर में घुसकर शादी का झाँसा देकर जबान लड़की से दुष्कर्म की बारदात को अंजाम दे डाला।जागने पर परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़कर डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सौंप दिया।शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर युवती को मेडिकल को भेज दिया।

थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी बिधवा महिला ने पुलिस को वताया कि वह शादी बारात में बर्तन धोने का काम करती है।बीती रात्रि वह बारात घर में बर्तन धोने गईं थी।घर में जबान बेटी,बेटा व नाती थे।कि रात्रि 1.30 बजे बड़ा बेटा ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने चला गया कि इसी बीच रात्रि में पड़ोसी नूर हसन पुत्र मजीत घर में घुस आया और बेटी को शादी का झाँसा देकर उससे दुष्कर्म किया।इसी बीच मेरा नाती जाग गया।उसनें आरोपी को रंगे हाथ पकड़ कर अन्य परिजनों को सूचना दी।रात में डायल 112 पर फोन कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।विधवा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume