गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने सभी भारतवासियों से हाथ जोड़कर विनती की
मथुरा। आपको बता दें कि ब्रज धाम के संतों के द्वारा गौ माता को सम्मान दिलाने का समय आ चुका है आज गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने सभी भारतवासियों, संतों, किन्नरों से हाथ जोड़कर विनती की और कहा कि गौ माता सम्पूर्ण जगत की माता है इस माता के सम्मान के लिए आगे आओ और 27 अप्रैल को तहसीलो में जाकर वोट दे।आज तक अपने ग्राम पंचायत प्रधान, बीटीसी मैमर, ब्लाक प्रमुख, सरपंच, विधायक, सांसद , मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए वोट दिया होगा लेकिन 27 अप्रैल को गौ माता के लिए वोट देने तहसील परिसर में पहुंचे और हस्ताक्षर अभियान कर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों से निवेदन करें।
भारत देश में लाखों संगठन, ट्रस्ट, संस्था, समिति और फाउंडेशन है देखना है कि इस गौ माता की वोटिंग में कौन-कौन साथ देता है तथा भारत सरकार और राज्य सरकार में कौन-कौन गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करता है हम सभी सनातनी निवेदन कर रहे हैं
Post a Comment