Top News

अमर उजाला के पत्रकार खेमपाल गंगवार के पिता का हुआ निधन।

       
संवाददाता विमल सिंह बरेली 


बरेली _ फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक क्षेत्र स्थित कुरतरा गांव निवासी अमर उजाला अखबार के संवाददाता खेमपाल गंगवार के पिता लालमन गंगवार का बुधवार रात निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे और पिछले कई महीनों से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार 20 मई गुरुवार को दोपहर में पैतृक गांव कुरतरा में किया गया। जानकारी के अनुसार उनकी बड़े बेटे पत्रकार खेमपाल गंगवार ने बताया उनके पिताजी स्वर्गीय  लालमन गंगवार कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बुधवार रात अपने पैतृक गांव कुरतरा स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ‌बृहस्पतिवार दोपहर कुरतरा गांव में ही उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं मीरगंज तहसील के सभी पत्रकार और रिश्तेदार उनकी अंतेष्टि में शामिल हुए। जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय लालमन गंगवार अपने पीछे तीन पुत्र खेमपाल गंगवार, मोहनलाल गंगवार और राकेश कुमार गंगवार सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

अंत्येष्टि एवं शोक सभा में राजकुमार कश्यप, तुषेंद्र यदुवंशी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, ओंकार सिंह, प्रवन पांडे, दिनेश पांडे, प्रवीन मौर्य, केसी शर्मा, सभासद अबोध सिंह। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन पति मोहम्मद शाहिद उर्फ कल्लू भाई, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, गौरव मिश्रा, प्रेम कुमार कोरी, धर्मेंद्र सिंह मोनू , जतिन चौहान राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव ठाकुर उमेश सिंह, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सैनिक सुनील सिंह, जिला पंचायत प्रत्याशी ठाकुर अमित सिंह आदि कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने लालमन गंगवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume