Top News

पूर्व सैनिक सुनील सिंह बने अध्यक्ष, और उपाध्यक्ष बने प्रवीन सिंह

रिपोर्ट / विमल सिंह बरेली 


फतेहगंज पश्चिमी _ आज 17 मई दिन रविवार को शाम लगभग 4 बजे कस्बे के निकट, नेशनल हाईवे, उनासी चौराहे के पास पूर्व सैनिक सुनील सिंह के ढाबे पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोऑर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग वरिष्ठ आर्मी ऑफिसर कर्नल पुरुषोत्तम सिंह एवं वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज के संरक्षण में की गई। मीटिंग में मौजूद सभी आर्मी ऑफिसर एवं मिलिट्री जवानों अपने पूर्व साथी रिटायर सैनिक हर्षवर्धन सिंह एवं चंद्रपाल मौर्य की मृत्यु हो जाने पर 2 मिनट मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ करी। और उनके परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उसके बाद मीटिंग में वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन डॉक्टर डॉक्टर आरके भारद्वाज, आर्मी के पूर्व रिटायर ऑफिसर वीपी सिंह, प्रेमपाल सिंह गंगवार, गंगाराम एवं अन्य सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए, उसके बाद सभी लोगों की सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। 
नई कार्यकारिणी कमेटी का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पाने के लिए मीटिंग में मौजूद सभी लोगों ने काफी जोर आजमाइश की।  
मीटिंग में मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति लगाकर अपने पक्ष के लोगों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने की बात कही। इस दौरान कुछ हल्की सी झड़प हुई, इस दौरान वरिष्ठ संरक्षक कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज में सभी लोगों को साइलेंट कर डिसिप्लिन में रहने की बात कही। उसके बाद सर्वसमिति से पूर्व सैनिक सुनील सिंह को अध्यक्ष और पूर्व सैनिक प्रवीन सिंह को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मीटिंग के दौरान सूबेदार मेजर राम सिंह, धीरेंद्र पाल सिंह, हरीराज सिंह, खेम बहादुर सिंह, मुनेश सिंह, तोलाराम मौर्य, इरशाद खान, जोगिंदर सिंह, प्रेमपाल सिंह गंगवार, सुनील सिंह, विनीत सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume