Top News

तेजाब कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

रिपोर्ट / विमल सिंह बरेली 

बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में परिवार पर तेजाब डालकर झुलसाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जबकि मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक 16 मई को शेरगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उमेश कश्यप निवासी मोहल्ला डुंगरपुर छत के रास्ते घर में घुस आया और महिला, उसके पति तथा दोनों बेटों पर तेजाब डाल दिया। घटना में पूरा परिवार झुलस गया था, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।

रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और आरोपी की तलाश में निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शेरगढ़ बाईपास मार्ग से अपने घर की ओर आने वाला है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में आरोपी उमेश कश्यप के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से पुलिस ने एक अवैध तमंचा .315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल मो. नाजिम के हाथ को छूते हुए गोली निकल गई, जिससे वह भी घायल हो गए।

दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume