रिपोर्ट / विमल सिंह बरेली
बंजरिया गांव में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार, इस वर्ष भी बंजरिया काली माता मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रात्रि में माता रानी का जागरण भी हुआ। यह आयोजन बंजरिया के सभी भक्तों और ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुआ।
जागरण में गौरव एंड जागरण पार्टी मिलक, गायक कलाकार सम्मी सक्सेना और पीलीभीत की लेडीज कलाकार रश्मि चंचल ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। उनके मधुर भजनों पर सभी भक्त झूम उठे। कलाकारों ने सुंदर-सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत कर काली माता मंदिर की शोभा बढ़ाई।
इस भंडारे और जागरण कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य कार्यकर्ताओं में ठाकुर सनी सिंह, रजत सिंह, राजीव कुमार गंगवार, सोनू सिंह वकील, शिवम सिंह, विजेंद्र सिंह शामिल रहे। सेवादारों में धनपाल सिंह, संतोष सिंह, शिलेन्द्र सिंह, दुर्गपाल सिंह, सर्वराज सिंह, सुधांशु सिंह और अनमोल सिंह ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह कार्यक्रम सभी ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Post a Comment