संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS
बंजरिया चौकी क्षेत्र के गांव बंजरिया में एक घर से अज्ञात चोरों ने 1 लाख 30 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। यह घटना 16-17 जून 2026 की रात को हुई। पीड़ित पवन कुमार ने शीशगढ़ थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पवन कुमार पुत्र मंगल सेन ने अपनी तहरीर में बताया कि 16/17 जून 2026 की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात करीब 2 बजे के बाद अज्ञात चोर घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुस गए।
चोरों ने घर में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया। अलमारी से 1 लाख 30 हजार रुपये नकद, लगभग 4 तोला सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिया गया।
अगले दिन, 17 जून 2026 की सुबह जब परिवार जागा, तो उन्हें चोरी का पता चला। घर का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित ने आसपास पूछताछ की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
पवन कुमार ने 19 जून 2026 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह से घटना की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment