Top News

भोजीपुरा के चौपारा सुमाली से डीजे की धुन पर श्रद्धालु मनोना धाम के लिए हुए रवाना

संवाददाता जितेंद्र कुमार भोजीपुरा 

बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम चौपारा सुमाली में श्रद्धालुओं में मनोना धाम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। गांव के श्रद्धालु डीजे की धुन और भक्ति गीतों के साथ धूमधाम से मनोना धाम के लिए रवाना हुए।

डीजे पर बजते भजन और जयकारों के बीच गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। रास्ते भर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। इस यात्रा में हिमांशु मौर्य, गौतम मौर्य, अभिषेक मौर्य, विशाल गंगवार, अरविंद मौर्य, राकेश मौर्य, अंकित मौर्य, सौरभ मौर्य और विक्की मौर्य सहित गांव के कई युवक और बुजुर्ग शामिल रहे।

ग्रामवासियों के अनुसार, मनोना धाम की यात्रा हर साल श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जाती है। डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली यात्रा ने पूरे गांव को भक्तिरस में डुबो दिया। श्रद्धालुओं का कहना है कि मनोना धाम के दर्शन के बाद ही गांव में पर्व की असली रौनक आती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume