ब्यूरो चीफ विमल सिंह बरेली
बरेली / बहेड़ी बंजरिया चौकी क्षेत्र के बुझिया गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह घटना सोमवार को हुई। गांव बुझिया निवासी धर्मेंद्र उर्फ बॉबी का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद पत्नी ने अपने भाई को बुलाया और उसके साथ बहेड़ी के गांव जाम स्थित अपने मायके चली गई।
पत्नी के मायके जाने से नाराज होकर धर्मेंद्र उर्फ बॉबी एक मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गया। कुछ ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही बंजरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को काफी देर तक समझाया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के समझाने के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर गया।
Post a Comment