Top News

बंजरिया में खाद वितरण में लापरवाही प्रधानमंत्री समृद्धि केन्द्र सचिव पर लगाए आरोप l


ब्यूरो चीफ विमल सिंह बरेली 

बरेली /बहेड़ी के ग्राम पंचायत बंजरिया में प्रधानमंत्री समृद्धि केन्द्र खाद गोदाम सचिव कर रहे खाद वितरण में लापरवाही,किसानों का आरोप ।

बंजरिया प्रधानमंत्री समृद्धि केन्द्र उर्फ खाद गोदाम सचिव के द्वारा वितरीत की जा रही खाद में लापरवाही बरत रहे ।
सचिव सुबह से किसानों की लगी लंबी लाइन किसान हुए खाद के लिए परेशान किसानों का कहना है कि ग्राम बंजरिया में सचिव भड़क रहे है कड़ी धूप होने के बावजूद भी सुबह से लेकर शाम तक बैठे नजर आ रहे है।

 किसान परेशान होता हुआ और सचिव से जानकारी लेनी चाही तो सचिव ने साफ इंकार कर दिया और न ही अपना नाम बताने को तैयार है ।
किसानों ने कहा भाजपा की सरकार में ही ऐसा क्यों होता जा रहा है किसान क्या करेगा और प्राइवेट दुकानों पर यूरिया का कट्टा 500 /- रुपए दिया जा रहा है।

और डीएपी का कट्टा 1600 /- रुपए का है तो किसान क्या करेगा और कहा जाएगा।

किसानों में मची त्राहि त्राहि वहीं किसानों ने आरोप लगते हुए कहा कि जो प्राइवेट दुकानों पर खाद को अवैध रूप से ब्लैक कर ओवर लेटिंग दामों में बेचा जा रहा है जिसकी जानकारी भी शासन प्रशासन को है।

फिर भी प्रशासन मौन क्यों है दिनदहाड़े चौराहे पर खाद के नाम पर दुगने रेती पर किसानों को लूटा जा रहा है जिसके जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी ओर अधिकारी है क्यों नहीं कर रहे इन पर कानूनी कार्यवाही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume