Top News

एसडीएम ने सौंपा अंत्योदय राशन कार्ड, आपूर्ति विभाग के सहयोग से मिली राहत


जन सुनवाई में पहुंची नेत्रहीन महिला की समस्या का हुआ समाधान
एसडीएम ने सौंपा अंत्योदय राशन कार्ड, आपूर्ति विभाग के सहयोग से मिली राहत

ब्यूरो चीफ विमल सिंह बरेली 

बहेड़ी। तहसील बहेड़ी में आयोजित जन सुनवाई के दौरान एक नेत्रहीन महिला की समस्या का तत्काल समाधान कर प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय दिया। ग्राम बिजौरिया निवासी नेत्रहीन महिला नीरज कुमारी अपनी समस्या लेकर जन सुनवाई में पहुंची थीं।
महिला ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उनके पास अंत्योदय राशन कार्ड नहीं था, जिससे उन्हें सरकारी खाद्यान्न योजना का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की और आपूर्ति विभाग के सहयोग से महिला का अंत्योदय राशन कार्ड बनवाकर उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी इशिता किशोर एवं तहसीलदार भानू प्रताप सिंह ने नीरज कुमारी को राशन कार्ड सौंपते हुए उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। राशन कार्ड प्राप्त होने पर महिला ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। 
एसडीएम और तहसीलदार ने कहा कि जन सुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है तथा पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume