शीशगढ़ में मुख्य मार्ग के निर्माण पर मंडराता वर्षा का संकट। कोलतार के दाम बढ़ने से ठेकेदार ने खड़े किए हाथ।
रिपोर्ट / विमल सिंह बरेली
शीशगढ़। कस्बे के बीच से गुजरता डेढ़ किमी के मुख्य मार्ग के निर्माण पर अब वर्षा के संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कोलतार के दामों में वृद्धि होने के कारण ठेकेदार ने सड़क निर्माण से अपने हाथ खड़े कर लिए हैं। नतीजतन वर्षा के मौसम में सड़क तालाब बनती नजर आएगी और ग्रामीण जनता को आवागमन के लिए गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएगी।
बताते चले कि शीशगढ़ कस्बे के बरेली बस अड्डा से लेकर बिलासपुर बस अड्डा स्वागत द्वार तक करीब डेढ़ किमी पी डब्लू डी की सड़क निर्माण के लिए शासन से 41 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत होने के बाद ठेकेदार मंगलाराम को निर्माण का ठेका भी दे दिया गया।करीब तीन महीने का समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। चेयरमैन नीलोफर ने उस सम्बन्ध में जब अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग से लिखित शिकायत की तो अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को नोटिस भेजने की बात कहकर अपना पीछा छुड़ा लिया। लेकिन सड़क पर जगह जगह गहरे होते गड्ढे जनता का पीछा नहीं छोड़ रहे हैं। आए दिन ग्रामीण इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अब वर्षा का मौसम शुरू होने बाला है। जिस कारण ग्रामीणों की समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। सड़क पर पानी भरने से सड़क तालाब ने तब्दील होती नजर आएगी।
अधिशासी अभियंता से लेकर अवर अभियंता ठेकेदार को नोटिस भेजे जाने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पीछा छुड़ाते नजर आ रहे हैं।
सड़क निर्माण का ठेका होने के बावजूद भी ठेकेदार द्वार सड़क निर्माण शुरू न कराने पर हमने ठेकेदार को नोटिस भेजा है और जल्द निर्माण शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं।
प्रेम सिंह
अवर अभियंता
लोकनिर्माण विभाग बरेली।
शीशगढ़ में डेढ़ किमी सड़क निर्माण के लिए शासन से 41लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत होने एवं निर्माण कार्य का ठेका होने के बाद भी निर्माण शुरू न कराना ठेकेदार की गंभीर लापरवाही है।जनहित के कार्य में लापरवाही बरतने वाले ऐसे ठेकेदार को ब्लैक लिस्टिड किया जाना चाहिए। हमने लोकनिर्माण विभाग के सचिव को पत्र भेजकर ठेकेदार की हरकतों से अवगत कराया है।
नीलोफर
चेयरमैन
नगर पंचायत शीशगढ़
कोलतार के दामों में दोगुनी वृद्धि हो जाने से निर्माण संभव नहीं है। हम रेट रिवाइज कराने के लिए प्रयास कर रहे हैं। रेट रिवाइज न होने पर निर्माण संभव नहीं है।सड़क के गड्ढों में गिट्टी डालकर कुछ राहत प्रदान की जाएगी
ठेकेदार
मंगलीराम
Post a Comment