Top News

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान

संवाददाता विमल सिंह बरेली 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार, 5 जून को बहेड़ी के बंजरिया चौकी क्षेत्र स्थित खमरिया बांध परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 1167 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद बहेड़ी की अध्यक्ष रश्मि जायसवाल ने पौधा लगाकर किया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, रेंजर एस.एस. चौहान, वन दरोगा भारत भूषण भट्ट, विजय कुमार सिंह, बलबंत सिंह रावत, खमरिया ग्राम प्रधान सुखवीर सिंह और किसान कल्याण समिति के प्रबंधक वेद प्रकाश सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने पौधारोपण किया। जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को उपहार स्वरूप तुलसी का पौधा भी भेंट किया गया।

वक्ताओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए वृक्षारोपण को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित क्षेत्र का विस्तार करना था।
इस कार्यक्रम में गौरव जायसवाल, सोनी जायसवाल, गौरव पाल, पूर्व प्रधान रमेश सिंह, विमल सिंह ठाकुर, सभासद सचिन प्रजापति, प्रधान ढकीया ठाकुरन गजराज सिंह, पूर्व प्रधान कृष्ण पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume