Top News

फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत बनी नरक। जनता बेहाल जिम्मेदार बेखबर

संवाददाता विमल सिंह बरेली 

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे में टूटी सड़कों, बजबजाती नालियों और चारों तरफ फैली गंदगी ने नगर पंचायत की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कस्बे में लोधी नगर स्टेशन रोड पर घुंघरू वाले बाबा के मंदिर को जाने वाले रास्ते पर और सभासद अबोध सिंह की लकड़ी की टाल के पास एवं अन्य कई मोहल्लों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, जहां रोजाना राहगीर और वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। बरसात शुरू होते ही हालात और भी भयावह हो गए हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सभासद अबोध सिंह एवं स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार नगर पंचायत में शिकायत करने के बावजूद फतेहगंज पश्चिम नगर पंचायत प्रशासन सिर्फ कागजों में सफाई अभियान चला रहा है, जबकि जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। कस्बे वासियों का कहना है कि नगर पंचायत नहीं अब यह नरक पंचायत बन चुकी है। जगह-जगह कूड़े के ढेर, बदबू और टूटी सड़कें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही हैं। व्यापारियों सचिन चौहान का कहना है कि गंदगी और खराब रास्तों की वजह से बाजार में आने वाले ग्राहकों की संख्या भी कम हो रही है। जनता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत नियमित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि फतेहगंज पश्चिमी को इस बदहाली से बाहर निकाला जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume