Top News

बहेड़ी बाजार में चार ट्रांसफार्मरों में लगी भीषण आग, धमाकों से दहशत; फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


संवाददाता विमल सिंह बरेली 

बरेली के बहेड़ी नगर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाजार क्षेत्र में रखे चार विद्युत ट्रांसफार्मरों में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगे।
सुबह के समय तेज धमाकों और आग की लपटों को देखकर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण ट्रांसफार्मरों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने से कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के बाद बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। आग लगने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।
फिलहाल संबंधित विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल बना रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume