Top News

घर में घुसकर पीटकर किया लहूलुहान,

संवाददाता विमल सिंह बरेली 

फतेहगंज पश्चिमी। मामूली बात के चलते घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटकर दो सगे भाइयों को किया घायल।पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
गांव केशोपुर निवासी नन्ने खां ने बताया मंगलवार दिन में उनके बेटे शाकिर खां,जाकिर खां की खेत पर किसी बात को लेकर गांव के नाजिम खां,आरिफ खां,आजम खां,हसन खां,इरशाद खां से कहासुनी हो गई थी।आरोप है जिसके चलते देर शाम पांचों ने घर में घुसकर हमला बोलकर दोनों भाइयों को लहूलुहान कर दिया।मोहल्ले के लोगों के ललकारने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।पिता नन्ने खां की शिकायत पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दोनों घायल भाइयों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume