संवाददाता विमल सिंह बरेली
बहेड़ी। बहेड़ी रेंज के अंतर्गत बुधवार को ग्राम भिलईया (विधानसभा बहेड़ी) में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं बनाए रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा माननीय मंत्री को वृक्षारोपण एक्शन प्लान 2026-27 भी भेंट किया गया। पौधरोपण के माध्यम से हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बरेली सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करना रहा। पौधरोपण अभियान को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिला।
Post a Comment