Top News

चौधरी अरुन सिँह राठी बने रोहिलखंड अध्यक्ष, भाकियू (अराजनीतिक) संगठन ने विस्तार को दी गति, नई नियुक्ति की घोषणा

संवाददाता विमल सिंह बरेली 

फतेहगंज पश्चिमी / भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई नियुक्ति की घोषणा की है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा द्वारा माननीय प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हरिनाम सिँह वर्मा जी के आदेशानुसार जारी किये नियुक्ति पत्र के माध्यम से चौधरी अरुन सिँह राठी निवासी ग्राम मनकरी को रोहिलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष पद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी नियुक्ति पत्र में नव-नियुक्त पदाधिकारी से किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने, संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसान हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया है। संगठन नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की आवाज को मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्षरत है। संगठन में कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां देकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारी चौधरी अरुन सिँह राठी से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के हित में कार्य करने तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
संगठन द्वारा नियुक्तिपत्र मिलने पर किसान नेताओं ने शुभकामनायें बधाई दी उपस्थित रहे मुरादाबाद जिला अध्यक्ष सतीश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी, दीक्षित चौधरी, इमरान अंसारी, मीरगंज तहसील अध्यक्ष ठाकुर राजन सिँह, फतेहगंज पश्चिमी नगर अध्यक्ष डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, सत्येंद्र गंगवार,फुरकान खान, सुदेश मिश्रा, शेखर सिंह आदि!

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume