संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS
शीशगढ़ । तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने एम्बुलेंस को फोन करके घायल को इलाज के लिए भेजा जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
रामपुर थाना क्षेत्र के गांव इमरतपुर निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया की तेरह जून को उसका भाई शिशुपाल बाइक से बहेड़ी से अपने घर वापस आ रहा था की ग्राम जियनगला पेट्रोल पंप के के सामने से होकर गुजर रहा था तभी कोई अज्ञात कार सवार तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए लाया और उसके भाई की बाइक मे सामने से टक्कर मार दी जिससे उसके गंभीर चोट लगी तथा बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने एम्बुलेंस को मंगाकर उपचार के लिए शीशगढ़ के एक निजी अस्पताल भिजवाया हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरो ने बरेली के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है। बहा भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Post a Comment