संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS
बरेली द्वारा पुलिस लाइंस में आयोजित मंगलवार परेड का निरीक्षण किया गया।आज अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी,
निरीक्षण के दौरान परेड में जवानों के टर्नआउट, अनुशासन एवं परेड की गुणवत्ता का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके उपरांत पुलिस लाइंस परिसर, कार्यालयों एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस लाइंस में चल रहे प्रशिक्षण में प्रशिक्षु मुख्य आरक्षी बैच के सकुशल ट्रेनिंग समापन पर उनसे वार्ता की गई। प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं प्रशिक्षणार्थियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रशिक्षकों को प्रभावी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण उपरांत पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा अर्दली रूम का आयोजन कर अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित मामलों का निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
सादर सूचनार्थ।
Post a Comment