Top News

सोशल मीडिया की एक दोस्ती लव जिहाद के शक और धर्म परिवर्तन के दबाव तक पहुंच गई


संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS 

शाही : सोशल मीडिया की एक दोस्ती लव जिहाद के शक और धर्म परिवर्तन के दबाव तक पहुंच गई। इंस्टाग्राम पर हुई जान-पहचान के बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर गर्भपात कराने और धर्म बदलने का दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला थाना शाही क्षेत्र से सामने आया है। लखनऊ निवासी हिंदू युवती की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम दुनका निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता युवती के मुताबिक करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी थाना शाही क्षेत्र के ग्राम दुनका निवासी जीशान पुत्र वकील अहमद से दोस्ती हुई थी। चैटिंग और कॉल के जरिए दोनों करीब आए और प्रेम संबंध बन गए। युवती का आरोप है कि जीशान ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। 

आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी देने पर आरोपी ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद जब युवती ने शादी की बात की तो उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। पीड़िता का कहना है कि धर्म परिवर्तन के बाद भी आरोपी ने शादी नहीं की और उससे संपर्क तोड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजनों ने जान से मारने की धमकी दी। "अगर यहां आई तो यहीं मरवा देंगे, किसी को पता नहीं चलेगा" - ऐसा कहकर डराया गया।

इस घटनाक्रम के बाद पीड़िता के परिजनों ने भी उससे संबंध तोड़ लिए। अब वह अकेली है और न्याय की गुहार लगा रही है। युवती ने एसएसपी बरेली को दिए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपी जीशान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume