संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS
शीशगढ़। ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत शीशगढ़ पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मालखाने में जमा अवैध शराब का विनिष्टीकरण कराया। प्रशासन की निगरानी में कुल 57 आबकारी मामलों से संबंधित 530 लीटर अवैध कच्ची शराब, 71 पव्वे देशी शराब तथा 1,991 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया।
विनिष्टीकरण की कार्रवाई उपजिलाधिकारी बहेड़ी द्वारा गठित टीम की देखरेख में क्षेत्राधिकारी बहेड़ी, थाना प्रभारी शीशगढ़, आबकारी निरीक्षक मीरगंज सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। अवैध शराब को निर्धारित स्थान पर गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया।
पूरी प्रक्रिया की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई तथा विनिष्ट किए गए माल का विवरण थाना अभिलेखों और मालखाना रजिस्टर में दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
إرسال تعليق