रिपोर्टर: बृजेश सिंह, बरेली।
आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम हाफिजगंज में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर शव को खेत में दफन किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किशोरी के कई दिनों से लापता होने के बाद उसके कथित प्रेमी ने एसएसपी से फोन पर शिकायत कर मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो खेत में शव दफन किए जाने की बात सामने आई।
पुलिस के अनुसार किशोरी अनिरुद्धपुर गोटिया क्षेत्र की रहने वाली थी और कक्षा 10 की छात्रा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किशोरी का पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब दोनों के संबंधों की जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी को युवक से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत जारी रही।
किशोरी के कथित प्रेमी ने पुलिस को बताया कि किशोरी 28 तारीख से लापता थी। युवक ने एसएसपी को फोन कर आशंका जताई कि किशोरी की हत्या कर उसके शव को खेत में दफना दिया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधिक
आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा के अनुसार, किशोरी के कथित प्रेमी ने फोन कर हत्या के बाद शव को खेत में दफन किए जाने की सूचना दी थी। सूचना की जांच कराई गई, जिसमें कई तथ्य सही पाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोरी की मौत का कारण पता निकाल लेंगे l
Post a Comment