बहेड़ी। बहेड़ी क्षेत्र के गांव लालू नगला के पास स्थित रवींद्र नाथ टैगोर जूनियर हाईस्कूल, सियाठेरी बहेड़ी, बरेली में शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली और देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम में ध्वजारोहण ग्राम प्रधान श्री इस्राइल अहमद द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। बच्चों ने देशभक्ति गीतों एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दर्शाया।
विद्यालय की अध्यक्ष गोमती मौर्य, प्रबंधक मंगली लाल मौर्य, तथा प्रधानाचार्य श्री सर्वेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापकों राकेश सागर, नरेश बाबू मौर्य, प्राची ठाकुर, नीरज सागर, विनीता मौर्य एवं शिवानी पाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने भी बच्चों की देशभक्ति और अनुशासन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में श्री वेद प्रकाश मास्टर जी, डॉक्टर महेंद्र गंगवार, धर्मवीर सागर, संतोष मौर्य, दुर्गा प्रसाद मौर्य कोटेदार एवं देव कुर्मी जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा बच्चों को देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
Post a Comment