संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली
बहेड़ी। बंजरिया क्षेत्र स्थित कम्पोजिट विद्यालय बंजरिया एवं बंजरिया सचिवालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और भारत माता के जयघोष से परिसर गूंज उठा।
विद्यालय एवं सचिवालय परिसर में मौजूद लोगों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। शिक्षकों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के वीर शहीदों के बलिदान के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अंत में सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रधानाध्यक प्रिया विष्ट, हैदर अजीज , सिद्दीक अहमद, प्रदीप शर्मा , शांति देवी , ग्राम प्रधान राजेंद्र कुमार ,पंचायत सहायक राजेंद्र कुमार, बीडीसी सकील अहमद, रोजगार सेवक वेद प्रकाश, प्रधान पिता खेमकरन,आदि लोग मौके पर उपस्थित रहे l
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8218885095
Post a Comment