Top News

लगातार बारिश के चलते 7 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल बंद


संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS 

बरेली। जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बरेली ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 7 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित कर दिया है।

जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह अवकाश परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों सहित कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume