Top News

बरेली टंकी हादसा: जलशक्ति मंत्री ने लिया एक्शन, 2 इंजीनियर बर्खास्त, JE सस्पेंड

बरेली टंकी हादसा: जलशक्ति मंत्री ने लिया एक्शन, 2 इंजीनियर बर्खास्त, JE सस्पेंड, NCC पर फ़िरनिर्माण एजेंसी ब्लैकलिस्ट, TPI के सभी अधिकारी-कर्मचारी हटाए, 24 घंटे में मांगी टेक्निकल ऑडिट रिपोर्ट


रिपोर्ट/ विमल सिंह 


बरेली में जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन ओवरहेड वाटर टैंक गिरने के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माणदायी संस्था एनसी लिमिटेड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ब्लैकलिस्टिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दो AE, एक JE पर गिरी गाज, अधिशासी अभियंता को नोटिस
हादसे के बाद जल निगम ग्रामीण के संबंधित जूनियर इंजीनियर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। जल निगम ग्रामीण के असिस्टेंट इंजीनियर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है, जबकि अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसके अलावा थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी TPI BILG के बरेली स्थित सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को हटा दिया गया है। कंपनी पर आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है।

TAC को सौंपी जांच, 24 घंटे में रिपोर्ट तलब
सरकार ने मामले की प्रारंभिक जांच के लिए टेक्निकल ऑडिट कमेटी गठित कर दी है। कमेटी को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि TAC रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले की समीक्षा कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume