संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS
बहेड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम बंजरिया में खासा उत्साह देखने को मिला। जन्माष्टमी के अवसर पर बंजरिया चौराहे सहित आसपास के बाजारों में फल, मिठाई, राखी, पूजन सामग्री एवं अन्य सामान की दुकानें सज गईं।
दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही, जिससे बाजार में रौनक दिखाई दी।
पर्व को लेकर दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया। ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के लिए फल, मिठाई, माखन-मिश्री, पूजा सामग्री आदि की खरीदारी की। वहीं बच्चों और महिलाओं में भी पर्व को लेकर विशेष उत्साह नजर आया।
जन्माष्टमी के चलते चौराहे पर सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। दुकानदारों को भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक पर्वों के दौरान बाजार में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। गांव में जगह-जगह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां भी की जा रही हैं।
إرسال تعليق