बरेली पुलिस की तत्परता से अजय को मिला परिवार
संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS
बहेड़ी। कताई मिल चौकी प्रभारी रजनीश कुमार रात्रि गश्त के दौरान ननकपुरी टांडा रोड पर एक करीब 11 वर्षीय बालक को भटकते हुए पाया। बालक बोलने में असमर्थ था। पुलिस ने उससे जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद पुलिस ने बालक का फोटो भेजकर उसके संबंध में जानकारी जुटानी शुरू की। काफी प्रयासों के बाद बालक की पहचान अजय पुत्र मेघनाथ, निवासी मोहल्ला दूधिया नगर, रुद्रपुर, जिला ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड के रूप में हुई।
पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों को बालक को रात्रि में ही सकुशल उनके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने बरेली पुलिस की तत्परता और मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।
إرسال تعليق