Top News

नायव तहसीलदार को आय व्यय का व्योरा नहीं दिया मन्दिर कमेटी को दिया,नोटिस


खमरिया मन्दिर के नाम 7 हेक्टेयर क़ृषि भूमि दर्ज है।

21 वर्ष पूर्व नायव तहसीलदार चौमहला ने नियुक्त की थी 11 सदस्यीय कमेटी,मन्दिर की हालत जर्जर।
गतदिनों ग्रामीणो ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर की थी आय व्यय की जाँच की मांग।

शीशगढ़।ग्राम खमरिया स्थित ठाकुर दास मन्दिर की संपत्ति की देखरेख के लिए 21 वर्ष पूर्व जिस 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।उक्त कमेटी ने मन्दिर में आज तक कोई पैसा नहीं लगाया है।जिसके कारण मन्दिर जर जर हालत में है।मन्दिर के नाम 7 हेक्टेयर खेती हर ज़मीन है उक्त जमीन की प्रति वर्ष कमेटी नीलामी करती है।मन्दिर की जर जर हालत देख गत दिनों ग्रामीणो ने समाधान दिवस में शिकायत कर प्रशासन से गठित कमेटी से पिछले 21 वर्षों से मंदिर की जमीन से हुए आय व्यय का व्योरा माँगा था।मामले में आज सोमवार को मंदिर परिसर में नायव तहसील दार बहेड़ी दिवाकर सिंह पहुंचे उन्होंने मंदिर की गठित कमेटी को बुलाकर आय व्यय की जानकारी मांगी इस पर कमेटी ने कोई हिसाब नहीं दिया।तब नायव तहसीलदार ने नोटिस देकर जल्द हिसाब देने को कहा अन्यथा मन्दिर कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।
नायव तहसीलदार दिवाकर सिंह ने वताया कि ग्रामीणो की शिकायत पर उच्चाधिकारियो के निर्देश पर खमरिया मन्दिर की संपत्ति से हुए आय व्यय के व्योरे की जाँच करने को मन्दिर परिसर पहुंचे थे।कमेटी के सदस्यों से पिछले 22 वर्ष का आय व्यय का व्योरा माँगा था।कमेटी ने व्योरा नहीं दिया इसलिए उनको जल्द हिसाब देने को नोटिस दिया गया है अन्यथा कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी।21 वर्ष पूर्व नायव तहसीलदार चौमहला द्वारा मन्दिर की सम्पत्ति की देख रेख को 11 सदसयीय कमेटी का गठन किया गया था।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume