Top News

नरसुआ में खराब सड़क से लकड़ी की ट्रॉली पलटीचालक सुरक्षित, ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया


संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS 

बहेड़ी क्षेत्र के नरसुआ गांव में खराब सड़क के कारण एक लकड़ी से भरी ट्रॉली पलट गई। यह इस क्षेत्र में दूसरी बार हुई ऐसी घटना है। ट्रॉली का चालक नदीम, जो अलशिया भोज का निवासी है, बाल-बाल बच गया।
नदीम अलशिया भोज से लकड़ी भरकर बिलासपुर जा रहा था, तभी नरसुआ गांव के पास यह हादसा हुआ। कुछ दिन पहले इसी जगह पर धान से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई थी, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है और आए दिन यहां सड़क हादसे होते रहते हैं। उनका आरोप है कि शासन-प्रशासन के अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले पीडब्ल्यूडी विभाग के एक अधिकारी (जेई) ने सड़क को खोद दिया था, जिसके बाद से सड़क की स्थिति और भी बदतर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जेई ने अपने काम के लिए सड़क खोदी थी, लेकिन अब कोई भी अधिकारी इसे ठीक करवाने को तैयार नहीं है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सवाल किया है कि क्या वे किसी बड़े हादसे या जनहानि का इंतजार कर रहे हैं, या किसी की मौत होने से पहले सड़क को ठीक किया जाएगा। उन्होंने तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume