संवाददाता बृजेश सिंह आंवला बरेली
आंवला। सावन के तीसरे सोमवार को बरेली जनपद के आंवला क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध गुलरिया गौरी शंकर धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज के गांवों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िये धाम पहुंचे। पूरे परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
हरिद्वार, गढ़मुक्तेश्वर और कछला घाट से गंगाजल भरकर कांवड़िये अपने-अपने जत्थों के साथ गुलरिया गौरी शंकर धाम पहुंचे। कई कांवड़िये पैदल यात्रा करते हुए तो कई जत्थे वाहनों के माध्यम से धाम पहुंचे। धाम पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगीं।
कांवड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। डीजे की धार्मिक धुनों और भोलेनाथ के जयकारों के बीच कांवड़िये नाचते-गाते हुए मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। युवाओं के साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी भक्ति में लीन दिखाई दीं। कई जत्थों न
إرسال تعليق