Top News

महिला व उसकी बेटी के साथ की मारपीट,पुलिस ने चार पर रिपोर्ट दर्ज की

महिला व उसकी बेटी के साथ की मारपीट, चार पर रिपोर्ट 
 रिपोर्टर / विमल सिंह बरेली 

बहेड़ी। कोतवाली देवरनियां के रामनगर गौटिया निवासी एक विधवा महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका गांव में बंटवारे का आम का बगीचा है। जिसमें वह अपनी बेटी के साथ टहलने गई थी। इसी दौरान उस पर गांव के ही चार लोगों ने हमला कर दिया जिससे महिला व उसकी बेटी चोटिल हो गई पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली देवरनियां के गांव रामनगर गौटिया निवासी एक महिला ने बताया कि उसके पति देवेंद्र कुमार जो की फौज में कार्यरत थे की मृत्यु हो चुकी है उसके एक लड़का व एक लड़की है। महिला का कहना है कि वह अपनी नाबालिंग बेटी के साथ अपने आम के बगीचे में गई थी जिसका बटवारा अभी होना है जहां उसके ही गांव के गोपाल सिंह, भानु, सुरेश कुमार, जय प्रकाश आ गए और उसके बाद उसकी बेटी के ऊपर लाठी डंडों से हमला कर दिया। महिला ने इस दौरान अपने व अपनी बेटी के साथ उक्त लोगों द्वारा अश्लील हरकतें करने का भी आरोप लगाया है। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए जिनके ललकारने पर उक्त लोग पीछे हट गए जिस पर महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी और कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume