Top News

शादी का झांसा देकर एक युवती से संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार l


संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS 

शीशगढ़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से संबंध बनाने और दहेज उत्पीड़न के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने उसे मानपुर से पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, युवती ने शीशगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे 10 लाख रुपये दहेज की मांग की और उसे परेशान किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में वीरेश कुमार, रामनरेश, दिनेश और रामकली के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पीड़िता के बयान में सामने आया कि वह आरोपी वीरेश कुमार को करीब चार साल से जानती थी। दोनों दिल्ली में साथ रहते थे। युवती का आरोप है कि वीरेश ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मुकदमे में एक और धारा जोड़ी गई।

पुलिस ने आरोपी वीरेश कुमार को 12 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया। वीरेश रामनरेश का बेटा है और हरदोई जिले के बेनीगंज थाना क्षेत्र के बकाहा काला आम का रहने वाला है। उसे मानपुर स्थित पुराने शिव मंदिर के पास से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 21 साल है और उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume