रिपोर्ट: बृजेश सिंह चौहान, बरेली।
इस्माइलपुर, तहसील आंवला, जिला बरेली।
नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम इस्माइलपुर, तहसील आंवला, जनपद बरेली स्थित ब्रह्मदेव महाराज एवं शिव मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर माता रानी की भक्ति में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने भाग लेकर माता रानी का गुणगान किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और जय माता दी के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मदेव स्थान एवं शिव मंदिर के पुजारी श्री अरविंद जी महाराज के नेतृत्व में किया गया। नवरात्रि के शुभ अवसर पर कीर्तन मंडल इस्माइलपुर के सदस्यों ने माता रानी की सुंदर-सुंदर भेंट प्रस्तुत कीं। भजनों को सुनकर श्रद्धालु भक्तिभाव में लीन हो गए। मंदिर परिसर में माता रानी के जयकारे लगाए गए और श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस धार्मिक आयोजन में कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ भजन-कीर्तन में भाग लिया। मंदिर परिसर में चारों ओर भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। माता रानी के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। ग्रामवासियों ने इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने वाला बताया।
इस अवसर पर ग्रामवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने मिलकर माता रानी की आराधना की और धार्मिक आयोजन को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न कराया।
जय माता दी! जय ब्रह्मदेव महाराज!
إرسال تعليق