Top News

जन्माष्टमी पर कान्हा गौशाला पहुंचे तहसीलदार भानु प्रताप, किया गौपूजन190 गोवंशों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, केयरटेकरों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS 

बहेड़ी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बहेड़ी स्थित कान्हा गौशाला में तहसीलदार भानु प्रताप ने गौपूजन किया। इसके बाद उन्होंने गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर गोवंशों की देखभाल, चारा, पेयजल, साफ-सफाई, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि कान्हा गौशाला में वर्तमान में कुल 190 गोवंश संरक्षित हैं। इनमें 78 बछड़े, 9 बछिया, 55 गाय तथा 48 नंदी शामिल हैं। निरीक्षण में सभी गोवंश स्वस्थ अवस्था में पाए गए। गोवंशों को प्रतिदिन हरा चारा एवं दाना उपलब्ध कराया जा रहा है। पेयजल के लिए सबमर्सिबल की व्यवस्था है, जबकि छोटे गोवंशों के लिए अलग से पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक मिली। गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सकों द्वारा प्रतिदिन परीक्षण किया जाता है तथा आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध हैं। दुर्घटनाग्रस्त गोवंशों के उपचार के लिए अलग कक्ष बनाया गया है, जहां आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

गोवंशों को धूप से बचाने के लिए शेड की व्यवस्था की गई है तथा हरे चारे के लिए चार मशीनें उपलब्ध हैं। सुरक्षा की दृष्टि से आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में चौकीदारों की तैनाती की गई है और सीसीटीवी कैमरे भी क्रियाशील हैं। प्रतिदिन निकलने वाले गोबर का उचित निस्तारण किया जा रहा है।
गौशाला में विद्युत आपूर्ति के लिए मीटर तथा वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में सोलर पैनल स्थापित है। केयरटेकरों के रहने के लिए कमरे भी उपलब्ध हैं। भूसा पर्याप्त मात्रा में मौजूद है और दाने की आपूर्ति भी मानक के अनुसार की जा रही है। सभी संरक्षित गोवंशों की ईयरटैगिंग की गई है। छोटे एवं बड़े गोवंशों के संरक्षण के लिए अलग-अलग चेंबर बनाए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान गौशाला की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। तहसीलदार भानु प्रताप ने केयरटेकरों को निर्देश दिए कि किसी भी गोवंश को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी देखभाल में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही बिना अनुमति किसी भी अवांछित अथवा अनाधिकृत व्यक्ति को गौशाला में प्रवेश न देने के निर्देश दिए।

गौशाला प्रभारी एवं स्वास्थ्य निरीक्षक अहमद हसन को निर्देशित किया गया कि गौशाला में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume