Top News

बोंडा में तहसील प्रशासन की टीम में चकमार्ग से हटवाया कब्जा

रिपोर्टर / विमल सिंह बरेली 

बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के ग्राम बोंडा में प्रशासन ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चक मार्ग को कब्जे से मुक्त कराया है। तहसील के राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में चकमार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी की मदद से हटवा दिया। ग्रामीणों द्वारा तहसील में अयोजित पिछले सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि गांव के चकमार्ग पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे किसानों और अन्य ग्रामीणों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया था कि बार-बार कहने के बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ग्राम बोंडा पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश की। चकमार्ग की स्थिति स्पष्ट होने के बाद, अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से रास्ते को पूरी तरह खाली करा दिया है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था। अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि सरकारी भूमि, चकमार्ग और सार्वजनिक रास्तों पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी शिकायतें मिलने पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से चकमार्ग बाधित होने के कारण किसानों को खेतों तक ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण ले जाने में कठिनाई हो रही थी। रास्ता खुलने से अब ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिली है। प्रशासन ने लोगों से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करने और किसी भी विवाद की स्थिति में कानूनी प्रक्रिया का पालन करने को कहा है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume