Top News

बंजरिया वाले मिया उर्स मेला उमड़ी भीड़ पुलिस ने संभाली व्यवस्था l

रिपोर्ट / विमल सिंह बरेली 

बंजरिया चौकी क्षेत्र के गांव बंजरिया में वाले मियां की मजार पर तीन दिवसीय उर्स मेला संपन्न हुआ। जेठ के महीने में लगने वाले इस मेले में आसपास के 10 से 20 किलोमीटर के दायरे से लोग पहुंचे और खरीदारी की।

यह मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया। मेले का आज तीसरा और अंतिम दिन था, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने शिरकत की।

शीशगढ़ और बंजरिया पुलिस ने मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने मेला कमेटी के साथ मिलकर सुरक्षा सुनिश्चित की।

इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष इमरान, अफसार अहमद, शकील अहमद (बीडीसी), रहीश अहमद और मकसूद अहमद,मोहम्मद राशिद मौजूद रहे। पुलिस बल में शीशगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह, बंजरिया चौकी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विमलेश और यूपी होमगार्ड सुरेश सिंह सहित अन्य जवान तैनात थे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume