Top News

वारिस से विद्युत उपकेंद्र में हुआ जलभराव 160 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित।

संवाददाता भगवान स्वरूप बरेली 

 शीशगढ़। मंगलवार को सुबह हुई वारिस के चलते जाफरपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।जिसके कारण कस्बे समेत लगभग 160 गांवों की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद करनी पड़ी। सुबह से बिजली न मिलने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र के कर्मचारियों के अनुसार, परिसर में वारिस के पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
 सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पानी भरने के बाद विद्युत आपूर्ति रोकनी पड़ती है, जिससे बड़े क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। जेई विक्रम सिंह का कहना है कि जलनिकासी और जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। परिसर से पानी निकलते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए स्थायी समाधान पर भी कार्य करने की बात कही गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume