Top News

किच्छा नदी में बाढ़ आपदा से निपटने को मॉक ड्रिल, राहत एवं बचाव का किया गया प्रदर्शन

संवाददाता विशाल दिवाकर बहेड़ी 

बहेड़ी तहसील क्षेत्र के नारायन नगला स्थित किच्छा नदी पर गुरुवार को आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत विभाग की ओर से व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना और संबंधित विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना था।
जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर के नेतृत्व में आयोजित इस मॉक ड्रिल में आपदा मित्रों, फायर ब्रिगेड कर्मियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया। टीमों ने नदी में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने की प्रक्रिया का अभ्यास किया।

इस दौरान तहसीलदार भानू प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मॉक ड्रिल में आपदा मित्र टीम कमांडर अनुज सिंह के नेतृत्व में अरविंद कुमार, अयान सैफी, कमल सिंह, नेमचंद्र, रूप किशोर, नरेंद्र, मोहित और देवेंद्र ने सक्रिय भूमिका निभाई।

फायर स्टेशन प्रभारी योगेश कुमार के साथ फायरमैन वतन मालिक, राजकुमार, गौरव और मोहित ने भी बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। वहीं नारायन नगला चौकी प्रभारी अंकित सिंह बघेल, कपिल चौधरी एवं उमेश कुमार की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नवी अहमद, नफीस अहमद, मयंक गंगवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को आपदा के समय सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसी अभ्यास गतिविधियां किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को कम करने और राहत कार्यों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume