संवाददाता विमल सिंह बरेली
बरेली। शीशगढ़ को न्यायालय में पेश कर दिया। पीड़िता के भाई कृष्णपाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी लगभग 14 वर्षीय बहन घास काटने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी राजवीर उसे बहाने से गन्ने के खेत में ले गया और गलत नीयत से पकड़कर उसके साथ अभद्रता करने का प्रयास किया। किसी तरह किशोरी वहां से निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शीशगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए राजवीर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की गई।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।
إرسال تعليق