Top News

बंजरिया गांव में मारपीट मस्जिद जाते समय कुछ लोगों ने घेरा केस दर्ज


संवाददाता : विशाल दिवाकर बहेड़ी

शीशगढ़ के बंजरिया गांव में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। सोमवार को मस्जिद जाते समय कुछ लोगों ने उसे घेरकर पीटा और धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मोहम्मद नाजिम ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार को अपने घर से मस्जिद जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। जब नाजिम ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मोहम्मद नाजिम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शकील अहमद, दिलशाद, इसरार और मोहम्मद आरिफ, सभी निवासी बंजरिया, के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume