Top News

पटाखों की दुकान में मीरगंज एटीएम ने हमारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील।


संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS 

फतेहगंज पश्चिमी _ मीरगंज एसडीएम ने पटाखे की दुकानों पर मारा छापा। मोहन ट्रेंड्स सील। पटाखा कारोबारियों में मचा हड़कंप। 

जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने कस्बे में पटाखों के अवैध भंडारण की शिकायतों को लेकर बुधवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।        

मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने कस्बे में पटाखों की कई दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया।          

निरीक्षण के दौरान कस्बे की मोहन ट्रेडर्स पर छापेमारी की गई, जहां पटाखों का अवैध रूप से भंडारण पाए जाने पर तत्काल दुकान बंद करा दिया गया। 

कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई से कस्बे में पटाखा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। कस्बे के कई पटाखा दुकानदार अपनी दुकान बन्द कर फरार हो गए।                

मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने मौके पर पटाखे भंडारण से संबंधित अभिलेखों की जांच की।
उसके बाद एसडीएम ने पटाखे की दुकानों की जांच रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी।                     

निरीक्षण के दौरान फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, हल्का लेखपाल आदित्य गंगवार, चौकी इंचार्ज आदेश कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume