Top News

अन्य दलों के कई नेता सपा में शामिल बहेड़ी विधायक अताउर रहमान की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की


संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS 

बहेड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में भाजपा, बसपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम प्रदेश महासचिव, बहेड़ी विधायक और पूर्व मंत्री अताउर रहमान की मौजूदगी में संपन्न हुआ। विधानसभा अध्यक्ष नासिर रज़ा खां ने सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

सपा में शामिल हुए इन नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में विधायक अताउर रहमान का समर्थन करने और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। विधायक अताउर रहमान ने सभी नए सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सपा में शामिल होने वालों में संजीव गंगवार, शरीफ़ अहमद शेख़, रिज़वान मंसूरी, फुरकान कुरैशी, अबरार अंसारी, छोटे भाई शेख़, पुत्तन भाई, राशिद भाई, शफ़ीक़ अहमद शेख़, लतीफ़ अहमद शेख़, सईद अहमद और रईस अहमद शेख़ प्रमुख थे।

इस अवसर पर राम अवतार श्रीवास्तव, विधानसभा महासचिव हाशिम अली, नगर मीडिया प्रभारी फ़रीद अंसारी, असलम खां, तफ़सीर अहमद, तसलीम मंसूरी और नईम अहमद बहलीम सहित कई अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume