Top News

बंजरिया चौकी क्षेत्र लालू नगला में जमीनी विवाद अधिकारी बिना निस्तारण बापस लौटे l


संवाददाता विमल सिंह BREAKING RV NEWS 

बरेली के बंजरिया चौकी क्षेत्र के लालू नगला गांव में एक जमीनी विवाद ने तूल पकड़ लिया है। जिलाधिकारी बरेली के जांच आदेश पर 1 जुलाई 2026 को शाम करीब 3 बजे विवाद का निस्तारण करने पहुंचे अधिकारी और पुलिस बल बिना समाधान किए वापस लौट गए। अधिकारियों ने स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता बताई है।

विवादित जमीन पर सफातन पत्नी शरीफ अहमद, मोहम्मदी पुत्री मोहम्मद हुसैन और फइयूम अली पुत्र मुश्ताक (सभी लालू नगला निवासी) का सामना विपक्षी नज़बूल हसन और शाहिद अली पुत्र गड सलामत से हुआ। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सामने भी विपक्ष कोई बात मानने को तैयार नहीं था। नज़बूल हसन और शाहिद अली अपने परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों के साथ आए थे, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस बल ने छीन लिया।

विपक्षियों ने अधिकारियों की बात का खंडन करते हुए हंगामा किया। स्थिति को बिगड़ता देख अधिकारियों ने जांच रोक दी। उन्होंने कहा कि ये लोग ऐसे मानने वाले नहीं हैं और इनके लिए अतिरिक्त पुलिस बल की जरूरत होगी। बहेड़ी के नायब तहसीलदार दिवाकर ने बताया कि यह विवाद जमीन की मेड़ को लेकर था। उन्होंने मौके पर निस्तारण का प्रयास किया, लेकिन विपक्षी तैयार नहीं हुए और "लड़ाई जैसा माहौल" बनने लगा, जिसके कारण उन्हें काम रोककर वापस लौटना पड़ा।

इस दौरान मौके पर बहेड़ी के नायब तहसीलदार दिवाकर, कानूनगो प्रदीप शर्मा, लेखपाल प्रवेंद्र कुमार, बंजरिया चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विमलेश और हेड कांस्टेबल अखिलेश सहित अन्य पुलिस बल मौजूद था।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume