Top News

धाम से जल चढ़ाकर लौट रहे कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई घायल

रिपोर्टर बृजेश सिंह आंवला बरेली 

आंवला। आंवला क्षेत्र के गांव कितौना से हरिद्वार जल लेने के लिए गया कांवड़ियों का जत्था मंगलवार को गुलरिया गौरी शंकर धाम में जल चढ़ाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलटने से कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब एक दर्जन कांवड़ियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि कांवड़ियों का जत्था धार्मिक यात्रा पूरी कर वापस गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो को पलटता देखकर कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली भी असंतुलित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में फंसे कांवड़ियों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए रामनगर पीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
घायलों में अजय वर्मा, मनीष वर्मा, दिव्यांशु, नवल, विजय वर्मा सहित अन्य कांवड़िये शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ कांवड़ियों को चोटें आने के बाद अस्पताल में उपचार दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मामले की जानकारी जुटाई।
कांवड़ियों के हादसे की खबर

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume