Top News

ठाकुर हर्षवर्धन सिंह चौहान का हुआ नामकरण संस्कार, मंगलपुर में खुशी का माहौल l


रिपोर्टर बृजेश सिंह, 

आंवला बरेली मंगलपुर अध्यक्ष गौ रक्षा हिंदू दल, आंवला के भतीजे का नामकरण संस्कार बुधवार, 12 अगस्त 2026 को पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जन्म के दस दिन बाद आयोजित नामकरण संस्कार में नवजात का नाम ठाकुर हर्षवर्धन सिंह चौहान रखा गया।

नवजात के पिता ठाकुर मोहित सिंह चौहान मंगलपुर निवासी हैं। नामकरण संस्कार के अवसर पर परिवार के साथ-साथ गांव में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों और परिजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गीत और भजन गाकर कार्यक्रम को उत्सव का रूप दिया।

श्री राधा कृष्ण मंदिर के महंत दिनेश चंद्र शर्मा ने विधि-विधान से पूजन-अर्चना कर नवजात का नामकरण संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने नवजात को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवजात के बाबा सुभाष सिंह चौहान और दादी सुदामा देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। नामकरण संस्कार में शामिल लोगों ने परिवार को बधाई देते हुए नवजात हर्षवर्धन सिंह चौहान के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम के दौरान गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक गीत एवं भजनों के साथ खुशियां मनाईं। नामकरण संस्कार के बाद परिवार की ओर से उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 8218885095

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume