संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS
बहेड़ी। बहेड़ी क्षेत्र के गांव बंजरिया से गुरुवार शाम करीब 8 बजे 50 शिव भक्तों से भरी बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव के शिव भक्त धार्मिक यात्रा पर निकले हैं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार, ऋषिकेश, मनसा देवी, चंडी देवी और नीलकंठ महादेव सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करेंगे।
शिव भक्तों ने बताया कि यात्रा के बाद सभी श्रद्धालु 25 अगस्त को वापस गांव बंजरिया पहुंचेंगे।
यात्रा को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। बस रवाना होने से पहले ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
यात्रा में विपिन सिंह, कृपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोहर सिंह सहित करीब 50 शिव भक्त शामिल हैं।
वहीं शिव भक्तों की बस को रवाना करने और स्वागत करने के लिए समाजसेवी ठाकुर अतर सिंह के साथ ठाकुर हरीश सिंह, रामपाल सिंह, घनश्याम दीक्षित, जुगेंद्र सिंह, गुड्डु सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी पहुंचे। इस दौरान सभी ने भगवान शिव से श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की कामना की।
إرسال تعليق