Top News

बहेड़ी-किच्छा मार्ग पर चलती डस्टर कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला


संवाददाता विमल सिंह बहेड़ी बरेली BREAKING RV NEWS 

मुंडिया टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले स्पार्किंग के चलते लगी आग, फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

बहेड़ी (बरेली)। बहेड़ी-किच्छा मार्ग पर सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंडिया टोल प्लाजा से कुछ दूरी पहले चलती डस्टर कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलते वाहन से अचानक तेज आवाज आने के बाद कुछ ही देर में कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद वाहन में लगी आग पर काबू पाया।
बताया गया कि कार में तीन लोग सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वाहन का नंबर UP 47 P 8880 बताया गया है। वाहन स्वामी की पहचान सलीम पुत्र हनीफ, निवासी बहेड़ी के रूप में बताई गई है।
आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन में
 स्पार्किंग से आग लगने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

Post a Comment

أحدث أقدم
Breaking RV News
Breaking RV News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume