संवाददाता विमल सिंह बरेली BREAKING RV NEWS
फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के मोहल्ला नौगवां निवासी अरविंद मौर्य ने लोको पायलट पद पर चयन हासिल कर परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया। जानकारी के अनुसार अरविंद मौर्य का इज्जतनगर मंडल में चयन होने पर यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज के प्रबंधक रमन जायसवाल एवं प्रधानाचार्य जसवीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान ने अरविंद मौर्य को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। अरविंद मौर्य ने यूनिक मोटर इंटर कॉलेज में कक्षा चार से 12 वीं तक की पढ़ाई की। वर्ष 2017 में इंटर की परीक्षा में उन्होंने 79 प्रतिशत अंक हासिल किए। इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री रमन जायसवाल प्रधानाचार्य जसवीर सिंह ने बताया कि अरविंद मौर्य अनुशासित और मेधावी छात्र रहे हैं। विद्यालय के छात्र अरविंद मौर्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। अरविंद मौर्य के पिता ऋषिपाल मौर्य सीमित आमदनी में परिवार का पालन-पोषण करते थे। अरविंद मौर्य के पिता कम पढ़े लिखे थे जबकि उनकी माता जी श्रीमती रूपा मौर्य इंटर पास थी। दोनों ही लोग बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखते थे। बेटे की सफलता पर माता, पिता ने विद्यालय प्रबंधक रमन जायसवाल और प्रधानाचार्य जसवीर सिंह एल्बम विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर फतेहगंज पश्चिमी के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, दिनेश पांडे, अध्यापक संदीप गुप्ता, भाजपा व्यापारी सचिन चौहान, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, ओमेंद्र सिंह चौहान, अध्यापक अजय गुप्ता आदि शिक्षक एवं कस्बे की गणमान्य लोग मौजूद रहे।
إرسال تعليق